Deuteronomy 33 (UGV)
        
        
          1 मरने से पेशतर मर्दे-ख़ुदा मूसा ने इसराईलियों को बरकत देकर 2 कहा,“रब सीना से आया, सईर   से उसका नूर उन पर तुलू हुआ। वह कोहे-फ़ारान से रौशनी फैलाकर रिबबोत-क़ादिस से आया, वह अपने जुनूबी इलाक़े से रवाना होकर उनकी ख़ातिर पहाड़ी ढलानों के पास आया।  3 यक़ीनन वह क़ौमों से मुहब्बत करता है, तमाम मुक़द्दसीन तेरे हाथ में हैं। वह तेरे पाँवों के सामने झुककर तुझसे हिदायत पाते हैं।  4 मूसा ने हमें शरीअत दी यानी वह चीज़ जो याक़ूब की जमात की मौरूसी मिलकियत है।  5 इसराईल के राहनुमा अपने क़बीलों समेत जमा हुए तो रब यसूरून   का बादशाह बन गया।   6 रूबिन की बरकत :रूबिन मर न जाए बल्कि जीता रहे। वह तादाद में बढ़ जाए।   7 यहूदाह की बरकत :ऐ रब, यहूदाह की पुकार सुनकर उसे दुबारा उस की क़ौम में शामिल कर। उसके हाथ उसके लिए लड़ें। मुख़ालिफ़ों का सामना करते वक़्त उस की मदद कर।   8 लावी की बरकत :तेरी मरज़ी मालूम करने के क़ुरे बनाम ऊरीम और तुम्मीम तेरे वफ़ादार ख़ादिम लावी के पास होते हैं। तूने उसे मस्सा में आज़माया और मरीबा में उससे लड़ा। 9 उसने तेरा कलाम सँभालकर तेरा अहद क़ायम रखा, यहाँ तक कि उसने न अपने माँ-बाप का, न अपने सगे भाइयों या बच्चों का लिहाज़ किया।  10 वह याक़ूब को तेरी हिदायात और इसराईल को तेरी शरीअत सिखाकर तेरे सामने बख़ूर और तेरी क़ुरबानगाह पर भस्म होनेवाली क़ुरबानियाँ चढ़ाता है।  11 ऐ रब, उस की ताक़त को बढ़ाकर उसके हाथों का काम पसंद कर। उसके मुख़ालिफ़ों की कमर तोड़ और उससे नफ़रत रखनेवालों को ऐसा मार कि आइंदा कभी न उठें।   12 बिनयमीन की बरकत :बिनयमीन रब को प्यारा है। वह सलामती से उसके पास रहता है, क्योंकि रब दिन-रात उसे पनाह देता है। बिनयमीन उस की पहाड़ी ढलानों के दरमियान महफ़ूज़ रहता है।   13 यूसुफ़ की बरकत :रब उस की ज़मीन को बरकत दे। आसमान से क़ीमती ओस टपके और ज़मीन के नीचे से चश्मे फूट निकलें।  14 यूसुफ़ को सूरज की बेहतरीन पैदावार और हर महीने का लज़ीज़तरीन फल हासिल हो।  15 उसे क़दीम पहाड़ों और अबदी वादियों की बेहतरीन चीज़ों से नवाज़ा जाए।  16 ज़मीन के तमाम ज़ख़ीरे उसके लिए खुल जाएँ। वह उसको पसंद हो जो जलती हुई झाड़ी में सुकूनत करता था। यह तमाम बरकतें यूसुफ़ के सर पर ठहरें, उसके सर पर जो अपने भाइयों में शहज़ादा है।  17 यूसुफ़ साँड के पहलौठे जैसा अज़ीम है, और उसके सींग जंगली बैल के सींग हैं जिनसे वह दुनिया की इंतहा तक सब क़ौमों को मारेगा। इफ़राईम के बेशुमार अफ़राद ऐसे ही हैं, मनस्सी के हज़ारों अफ़राद ऐसे ही हैं।   18 ज़बूलून और इशकार की बरकत :ऐ ज़बूलून, घर से निकलते वक़्त ख़ुशी मना। ऐ इशकार, अपने ख़ैमों में रहते हुए ख़ुश हो।  19 वह दीगर क़ौमों को अपने पहाड़ पर आने की दावत देंगे और वहाँ रास्ती की क़ुरबानियाँ पेश करेंगे। वह समुंदर की कसरत और समुंदर की रेत में छुपे हुए ख़ज़ानों को जज़ब कर लेंगे।   20 जद की बरकत :मुबारक है वह जो जद का इलाक़ा वसी कर दे। जद शेरबबर की तरह दबककर किसी का बाज़ू या सर फाड़ डालने के लिए तैयार रहता है।  21 उसने अपने लिए सबसे अच्छी ज़मीन चुन ली, राहनुमा का हिस्सा उसी के लिए महफ़ूज़ रखा गया। जब क़ौम के राहनुमा जमा हुए तो उसने रब की रास्त मरज़ी पूरी की और इसराईल के बारे में उसके फ़ैसले अमल में लाया।   22 दान की बरकत :दान शेरबबर का बच्चा है जो बसन से निकलकर छलाँग लगाता है।   23 नफ़ताली की बरकत :नफ़ताली रब की मंज़ूरी से सेर है, उसे उस की पूरी बरकत हासिल है। वह गलील की झील और उसके जुनूब का इलाक़ा मीरास में पाएगा।   24 आशर की बरकत :आशर बेटों में सबसे मुबारक है। वह अपने भाइयों को पसंद हो। उसके पास ज़ैतून का इतना तेल हो कि वह अपने पाँव उसमें डुबो सके।  25 तेरे शहरों के दरवाज़ों के कुंडे लोहे और पीतल के हों, तेरी ताक़त उम्र-भर क़ायम रहे।   26 यसूरून   के ख़ुदा की मानिंद कोई नहीं है, जो आसमान पर सवार होकर, हाँ अपने जलाल में बादलों पर बैठकर तेरी मदद करने के लिए आता है।  27 अज़ली ख़ुदा तेरी पनाहगाह है, वह अपने अज़ली बाज़ू तेरे नीचे फैलाए रखता है। वह दुश्मन को तेरे सामने से भगाकर उसे हलाक करने को कहता है।  28 चुनाँचे इसराईल सलामती से ज़िंदगी गुज़ारेगा, याक़ूब का चश्मा अलग और महफ़ूज़ रहेगा। उस की ज़मीन अनाज और अंगूर की कसरत पैदा करेगी, और उसके ऊपर आसमान ज़मीन पर ओस पड़ने देगा।  29 ऐ इसराईल, तू कितना मुबारक है। कौन तेरी मानिंद है, जिसे रब ने बचाया है। वह तेरी मदद की ढाल और तेरी शान की तलवार है। तेरे दुश्मन शिकस्त खाकर तेरी ख़ुशामद करेंगे, और तू उनकी कमरें पाँवों तले कुचलेगा।”
        
        
          In Other Versions
        
        
  
    Deuteronomy 33 in the ANGEFD
  
  
    Deuteronomy 33 in the ANTPNG2D
  
  
    Deuteronomy 33 in the AS21
  
  
    Deuteronomy 33 in the BAGH
  
  
    Deuteronomy 33 in the BBPNG
  
  
    Deuteronomy 33 in the BBT1E
  
  
    Deuteronomy 33 in the BDS
  
  
    Deuteronomy 33 in the BEV
  
  
    Deuteronomy 33 in the BHAD
  
  
    Deuteronomy 33 in the BIB
  
  
    Deuteronomy 33 in the BLPT
  
  
    Deuteronomy 33 in the BNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the BNTABOOT
  
  
    Deuteronomy 33 in the BNTLV
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOATCB
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOATCB2
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOBCV
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOCNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOECS
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOGWICC
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOHCB
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOHCV
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOHLNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOHNTLTAL
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOICB
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOILNTAP
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOITCV
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOKCV
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOKCV2
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOKHWOG
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOKSSV
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOLCB
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOLCB2
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOMCV
  
  
    Deuteronomy 33 in the BONAV
  
  
    Deuteronomy 33 in the BONCB
  
  
    Deuteronomy 33 in the BONLT
  
  
    Deuteronomy 33 in the BONUT2
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOPLNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOSCB
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOSNC
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOTLNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOVCB
  
  
    Deuteronomy 33 in the BOYCB
  
  
    Deuteronomy 33 in the BPBB
  
  
    Deuteronomy 33 in the BPH
  
  
    Deuteronomy 33 in the BSB
  
  
    Deuteronomy 33 in the CCB
  
  
    Deuteronomy 33 in the CUV
  
  
    Deuteronomy 33 in the CUVS
  
  
    Deuteronomy 33 in the DBT
  
  
    Deuteronomy 33 in the DGDNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the DHNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the DNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the ELBE
  
  
    Deuteronomy 33 in the EMTV
  
  
    Deuteronomy 33 in the ESV
  
  
    Deuteronomy 33 in the FBV
  
  
    Deuteronomy 33 in the FEB
  
  
    Deuteronomy 33 in the GGMNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the GNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the HARY
  
  
    Deuteronomy 33 in the HNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the IRVA
  
  
    Deuteronomy 33 in the IRVB
  
  
    Deuteronomy 33 in the IRVG
  
  
    Deuteronomy 33 in the IRVH
  
  
    Deuteronomy 33 in the IRVK
  
  
    Deuteronomy 33 in the IRVM
  
  
    Deuteronomy 33 in the IRVM2
  
  
    Deuteronomy 33 in the IRVO
  
  
    Deuteronomy 33 in the IRVP
  
  
    Deuteronomy 33 in the IRVT
  
  
    Deuteronomy 33 in the IRVT2
  
  
    Deuteronomy 33 in the IRVU
  
  
    Deuteronomy 33 in the ISVN
  
  
    Deuteronomy 33 in the JSNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the KAPI
  
  
    Deuteronomy 33 in the KBT1ETNIK
  
  
    Deuteronomy 33 in the KBV
  
  
    Deuteronomy 33 in the KJV
  
  
    Deuteronomy 33 in the KNFD
  
  
    Deuteronomy 33 in the LBA
  
  
    Deuteronomy 33 in the LBLA
  
  
    Deuteronomy 33 in the LNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the LSV
  
  
    Deuteronomy 33 in the MAAL
  
  
    Deuteronomy 33 in the MBV
  
  
    Deuteronomy 33 in the MBV2
  
  
    Deuteronomy 33 in the MHNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the MKNFD
  
  
    Deuteronomy 33 in the MNG
  
  
    Deuteronomy 33 in the MNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the MNT2
  
  
    Deuteronomy 33 in the MRS1T
  
  
    Deuteronomy 33 in the NAA
  
  
    Deuteronomy 33 in the NASB
  
  
    Deuteronomy 33 in the NBLA
  
  
    Deuteronomy 33 in the NBS
  
  
    Deuteronomy 33 in the NBVTP
  
  
    Deuteronomy 33 in the NET2
  
  
    Deuteronomy 33 in the NIV11
  
  
    Deuteronomy 33 in the NNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the NNT2
  
  
    Deuteronomy 33 in the NNT3
  
  
    Deuteronomy 33 in the PDDPT
  
  
    Deuteronomy 33 in the PFNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the RMNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBIAS
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBIBS
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBIBS2
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBICS
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBIDS
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBIGS
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBIHS
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBIIS
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBIIS2
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBIIS3
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBIKS
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBIKS2
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBIMS
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBIOS
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBIPS
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBISS
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBITS
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBITS2
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBITS3
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBITS4
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBIUS
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBIVS
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBT
  
  
    Deuteronomy 33 in the SBT1E
  
  
    Deuteronomy 33 in the SCHL
  
  
    Deuteronomy 33 in the SNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the SUSU
  
  
    Deuteronomy 33 in the SUSU2
  
  
    Deuteronomy 33 in the SYNO
  
  
    Deuteronomy 33 in the TBIAOTANT
  
  
    Deuteronomy 33 in the TBT1E
  
  
    Deuteronomy 33 in the TBT1E2
  
  
    Deuteronomy 33 in the TFTIP
  
  
    Deuteronomy 33 in the TFTU
  
  
    Deuteronomy 33 in the TGNTATF3T
  
  
    Deuteronomy 33 in the THAI
  
  
    Deuteronomy 33 in the TNFD
  
  
    Deuteronomy 33 in the TNT
  
  
    Deuteronomy 33 in the TNTIK
  
  
    Deuteronomy 33 in the TNTIL
  
  
    Deuteronomy 33 in the TNTIN
  
  
    Deuteronomy 33 in the TNTIP
  
  
    Deuteronomy 33 in the TNTIZ
  
  
    Deuteronomy 33 in the TOMA
  
  
    Deuteronomy 33 in the TTENT
  
  
    Deuteronomy 33 in the UBG
  
  
    Deuteronomy 33 in the UGV2
  
  
    Deuteronomy 33 in the UGV3
  
  
    Deuteronomy 33 in the VBL
  
  
    Deuteronomy 33 in the VDCC
  
  
    Deuteronomy 33 in the YALU
  
  
    Deuteronomy 33 in the YAPE
  
  
    Deuteronomy 33 in the YBVTP
  
  
    Deuteronomy 33 in the ZBP